संवाद न्यूज़ एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। नव युवा मंडल एवं ग्राम पंचायत संघोई के संयुक्त तत्वावधान में खेल मैदान संघोई के प्रांगण में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 115 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इसमें शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, एमडी फिजिशियन (सामान्य रोग विशेषज्ञ), हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ तथा नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ शामिल रहे। इसके अतिरिक्त ईसीजी, रक्त जांच तथा आवश्यक दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई गईं। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाया।
Discover more from Himachal News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.